तस्करी / 80 लाख कीमत की चांदी लेकर राजकोट से रतलाम जा रहे 3 युवक पकड़े, कैंपर में सीट के नीचे और इंजन में भरी थी चांदी

झाबुआ पुलिस ने शनिवार काे चांदी के आभूषणों की अवैध खेप लेकर जा रहे एक कैंपर वाहन को जब्त कर 3 आरोपियों को हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान करीब 80 लाख रुपए कीमत की 2 क्विंटल चांदी बरामद हुई है। आरोपियों ने चांदी की ज्वेलरी का पार्सल तैयार किया था। इन पार्सल को उन्होंने कैंपर में बने केबिन, सीट के नीचे और इंजन के आसपास छिपा दिया था। पुलिस जब्त चांदी के बारे में पूछताछ कर रही है। 


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कैंपर वाहन (एमपी 43 जी 3755) में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से चांदी के आभूषण लेकर कुछ लोग रतलाम की ओर जा रहे हैं। सूचना के बाद यातायात प्रभारी कोमल मीणा ने टीम के साथ अहमदाबाद-इंदौर हाइवे स्थित फूलमाला फाटे के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका। पुलिस ने कैंपर सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर वाहन की तलाशी ली तो बड़ी मात्रा में पार्सल दिखाई दिए। पार्सल को खोलकर देखा तो उसमें चांदी के आभूषण रखे थे।


सीट के नीचे और इंजन में खाली जगह पर रखे थे पार्सल


पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कैंपर में अलग से एक केबिन बनवा रखा था, जिसमें चांदी के आभूषण से भरे पार्सल रखे थे। इसके अलावा सीट के नीचे और इंजन में खाली जगह पर भी पार्सल भरे हुए थे। कैंपर से पुलिस को करीब दो क्विंटल चांदी मिली, जिसकी कीमत करीब 80 से 85 लाख रुपए  है। आरोपियों के अनुसार, वे चांदी के आभूषण राजकोट से रतलाम लेकर जा रहे थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, चांदी की खेप भेजने वाली कोई पार्सल कंपनी ही है, जो अवैध रूप से आभूषणों को भेज रही थी।



Popular posts
इंदौर / पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे 5 बदमाश गिरफ्तार, नशे के शौक को पूरा करने बने मोबाइल चोर
खंडवा में कोरोना इफेक्ट / लॉकडाउन देखने गांव से शहर आया युवक, पुलिस थाने ले गई, केस दर्ज कर कहा- देख लो... ये होता है लॉकडाउन
कोरोना / शहर में फंसे लोग घर जाने की अनुमति मांगने पहुंचे, एक ने कहा- मेरा परिवार छिंदवाड़ा में, 5 साल की बेटी को सर्दी-खांसी है
लॉकडाउन का दर्द / मजदूर बोले- भूखे मरने की नौबत देख पैदल निकले, अब भले मर जाएं... गांव की मिट्‌टी तो मिलेगी
कोरोनावायरस / इंदौर कलेक्टर ने टीबी अस्पताल का मुआयना किया, बोले- वाॅट्सएप के मैसेज का भरोसा नहीं करें, एडवाइजरी का पालन करें